पंचायती राज दिवस 2020


पंचायत
पंचायती राज दिवस के अवसर पर आज यानी 24 अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री मोदी ने देश के कई ग्राम पंचायत के प्रमुखों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की ।
प्रधानमंत्री मोदी ने ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन को लांच करने की बात कही इसके अलावा प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना को लांच करने की घोषणा भी की है

प्रधानमंत्री ने इस पोर्टल को इसलिए लांच किया है ताकि देश की प्रत्येक ग्राम पंचायत अपने विकास के लिए योजनाओं को तैयार कर सकें और उनका सही तरीके से क्रियान्वयन कर सकें।

जबकि प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन के माध्यम से। ग्राम पंचायतों की संपत्तियों की मैपिंग की जाएगी। तथा व्यक्ति को उसकी संपत्ति का मालिकाना प्रमाण पत्र उसे सौंपा जाएगा जिससे संपत्तियों को लेकर होने वाले झगड़े समाप्त किये जा सके ।

प्रधानमंत्री जी ने देश के सभी लोगों से यह अपील भी की है कि आप सभी आरोग्य सेतु मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल करें जिससे कोरोना वैश्विक महामारी से जीता जा सके।

【आरोग्य सेतु एप की सम्पूर्ण जानकारी】👈 क्लिक करें

प्रधानमंत्री जी ने इस बात की ओर भी इशारा किया। कि पहले जब केंद्र से ₹1 चलता था तो गांव तक केवल 15 पैसे तक पहुंचते थे। जबकि आज के समय में यदि एक रुपए केंद्र से चलता है तो पूरे 100 पैसे गांव तक पहुंचते है

वहीं इस बार भी सरकार ने उन ग्राम पंचायतों तथा राज्यों को पुरस्कृत करने का फैसला लिया है जिन्होंने पंचायती स्तर पर सराहनीय कार्य किया है। इस बार सरकार ऐसे चार पुरस्कार वितरित करेगी।

बात अगर पंचायती राज व्यवस्था की करें....
तो इसकी शुरुआत बलवंत राय मेहता समिति की सिफारिश के बाद से हुई थी जब राष्ट्रीय विकास परिषद ने जनवरी 1958 में समिति की सिफारिश को स्वीकार कर लिया था। प्रारम्भ में इन सिफारिशों को राष्ट्रीय स्तर पर जोर ना देकर राज्यों पर छोड़ दिया गया था।

उसके बाद राजस्थान देश का पहला राज्य बना जहां 1959 को नागौर जिले में नेहरु के द्वारा पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत की गई। उसके पश्चात भारत के कई राज्यों ने अपने स्तर पर पंचायती राज व्यवस्था को लागू किया। कुछ राज्यों ने तो न्याय पंचायतों की भी स्थापना की थी।

पंचायती राज प्रणाली को राष्ट्रीय रूप देने के लिए पीवी नरसिम्हा राव सरकार ने 1992 में संविधान संशोधन पारित करा लिया। और इसे 24 अप्रैल 1993 को प्रभावी कर दिया गया। यानी इसी दिन राष्ट्रीय स्तर पर पंचायती राज प्रणाली स्थापित की गई थी।
इसी कारण प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस मनाया जाता है।

【पंचायती राज प्रणाली के सभी संवैधानिक तथ्य..】👈 क्लिक करें


                               ✍✍✍ Penned By- Ajay Mishra

No comments:

Featured Post

आरोग्य सेतु एप